प्रखंडों में चयनित मॉडल विद्यालय में नामांकन प्रारंभ करने का आदेश जारी, पूर्व मुखिया डब्बू जी ने उठाया था सवाल
शिवहर - वर्तमान सत्र 2026-27 हेतु चयनित मॉडल विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन प्रारंभ कराए जाने का आदेश निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग बिहार पटना ने 17 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। इससे आवेदनकर्ता संजय कुमार वर्मा उर्फ डब्बू जी पूर्व मुखिया ने शिक्षा विभाग का आभार जताया है।
इस बाबत निर्देशक माध्यमिक शिक्षा विभाग पटना ने शिवहर जिले के शिक्षा पदाधिकारी सहित बिहार के सभी शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि मॉडल विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन प्रारंभ कराया जाए। नामांकन में किसी भी विभेद पर अंतिम निर्णय जिला शिक्षा पदाधिकारी का होगा।
गौरतलब हो कि कुअमा पंचायत के पूर्व मुखिया व राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के महासचिव संजय कुमार वर्मा उर्फ डब्बू जी ने मॉडल विद्यालय में बच्चों के नामांकन न होने पर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी,जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार सहित निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग बिहार पटना एवं विभागीय मंत्री को पत्र भेजा था।
निदेशक शिक्षा विभाग के द्वारा आदेश में बताया गया है कि प्रत्येक मॉडल विद्यालय में कक्षा 9 के लिए एक क्षेत्र अनिवार्य रूप से रहेगा जिसमें 40 छात्राएं का नामांकन होगा। प्राप्त आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों के अंकों के अनुसार पारदर्शी तरीके से मेघा सूची तैयार कर नामांकन किया जाएगा।
चयनित होने के बावजूद कुछ सीमित सीटों को 40 के कारण मॉडल विद्यालय में नामांकन प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो ऐसे छात्र-छात्राएं निकटवर्ती किसी मॉडल विद्यालय अथवा जिला अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय में नामांकन हेतु पात्र होंगे।
आदेशित किया गया है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में निजी विद्यालयों के छात्रों का सामान्यतः नामांकन मॉडल विद्यालय में नहीं किया जाएगा, हालांकि आगामी शैक्षणिक सत्र में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से ऐसे छात्रों को सम्मिलित किए जाने की संभावना रहेगी। तथा नामांकन के समय अन्य सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के समान्य निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा, उससे अधिक कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
वही नामांकन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं संबंधित मॉडल विद्यालय के सूचना पट के साथ-साथझ जिला के शिक्षा विभाग एवं NIC के वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
पूर्व मुखिया डब्बू जी ने बताया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा मेरे आवेदन पर त्वरित कार्रवाई कर ग्रामीण इलाकों के वंचित छात्र-छात्राओं को हित में जो उचित निर्णय लिया गया है उसके लिए साधुवाद दिया है तथा आभार जताया है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.