देश की महिलाएं देख रही है कि उनके रास्ते का रोड़ा कौन है - डॉ नूतन माला सिंह
शिवहर : भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह ने लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण का विधेयक पास नहीं होने पर विपक्ष को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है। तथा उन्होंने कहा है कि देश की महिलाएं देख रही है कि उनके रास्ते का रोड़ा कौन है और उन्हें मातृ शक्ति के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन माला सिंह ने बताया है कि मोदी सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए अंततः प्रयास जारी रहेगा। परिसीमन को संवैधानिक बताते हुए डॉ नूतन माला सिंह ने बताया है कि इसके नहीं होने से जनसंख्या के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को सीटें नहीं बढ़ पा रही है ।इसके लिए भी विपक्ष दोषी है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह ने बताया है कि विपक्षी दल आज महिला आरक्षण के विरोध में खड़े हैं वहीं पिछले 30 वर्षों से इसे रोकने का काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यही पार्टी है जो 1996 से लगातार किसी ने किसी बहाने महिलाओं के आरक्षण के रास्ते में रोड़ा अटकाती रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बावजूद लोकसभा में नहीं आने के पीछे कांग्रेस और उनके सहयोगी ही है।
डॉक्टर नूतन माला ने बताया है कि एक व्यक्ति ,एक वोट और एक मूल्य के संविधान की भावना का पालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह से देश में 127 ऐसी लोकसभा सीट है जहां मतदाताओं की संख्या 20 लाख से अधिक है। आंध्र प्रदेश के मलिकानगिरी संसदीय क्षेत्र में 48 लाख मतदाता है।
उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं तक संसद का पहुंचना बहुत ही कठिन है। इसलिए संविधान में समय-समय पर परिसीमन की व्यवस्था की गई है, जो आपातकाल के दौरान फ्रिज किए जाने के बाद नहीं बढ़ी है।
डॉ नूतन ने बताया है कि विपक्ष के इस रवैया से स्पष्ट है कि महिला आरक्षण से कहीं अधिक परिसीमन को लेकर चिंता जता रहा है विपक्ष को। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटें बढ़ेगी तभी महिलाओं के लिए आरक्षण सही तरीके से लागू हो सकेगा। जबकि देश की जनसंख्या 1976 की 56.89 करोड़ की तुलना में 140 करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उसे देखकर रहेगी।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.