सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा में आज थोक भाव में 2725 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
शिवहर : शिवहर जिला में आज भी सहायक शिक्षक विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा शिवहर जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में ली गई।
श्री नवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवहर में 672 में से 311 में दिया परीक्षा, 361 रहे अनुपस्थित। वही प्रोजेक्ट बलिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवहर में 576 में से 251 ने दी परीक्षा, 325 में छोड़ी परीक्षा। श्री जंगी रामखेलावन जंगी पुष्कर माध्यमिक विद्यालय कुशहर में 576 में से 245 ने दिया परीक्षा 331 रहे अनुपस्थित।
ठाकुर रामनंदन राजेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में 624 में से 265 ने दिया परीक्षा ,359 रहे अनुपस्थित। कलावती जियालाल उच्च माध्यमिक विद्यालय अंबा कला में आज 588 में से 241 में दिया परीक्षा, 347 रहे अनुपस्थित।
श्री गुदर जगदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुनाव सुल्तान में 672 में से 294 ने दिया परीक्षा 378 अनुपस्थित रहे। श्यामधारी यमुना उच्ततर माध्यमिक विद्यालय नयागांव में 600 में से 251 ने दिया परीक्षा 349 रहे अनुपस्थित जबकि सुंदरपुर खरौना उत्क्रमित विद्यालय में 504 में से 229 ने दिया परीक्षा 275 है अनुपस्थित।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.