गर्मी व धूप से बचने के लिए गन्ना का जूस काफी फायदेमंद

शिवहर : गर्मी में गन्ने का जूस पीना बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह शरीर को तत्काल ठंडक, हाइड्रेशन और एनर्जी प्रदान करता है। स्कूल से लौटते समय डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चे इस गर्मी में गन्ना जूस पीकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

गन्ना का जूस में प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स (पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम) से भरपूर होता है, जो धूप से होने वाली थकान, डिहाइड्रेशन, पाचन समस्याओं और लू (heatstroke) से राहत दिलाता है।

बताते चलें कि गर्मी में गन्ने का जूस पीना शरीर के लिए अमृत समान है, क्योंकि यह तुरंत एनर्जी (Instant Energy) देता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है, शरीर का तापमान कम कर ठंडक प्रदान करता है, और पाचन में सुधार करता है। यह लीवर को स्वस्थ रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने और थकान दूर करने में भी बहुत मददगार है। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.