आधी रात छापेमारी: बागमती किनारे अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, पोक्लेन जब्त
शिवहर - जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता मेधावी के नेतृत्व में पुरनहिया प्रखंड के अदौरी पंचायत स्थित बागमती नदी किनारे छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध खनन के स्पष्ट साक्ष्य मिले, जिसके बाद मौके पर मौजूद टीम ने खनन में इस्तेमाल किए जा रहे पोक्लेन (Poclain) मशीन को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला खनन पदाधिकारी एवं स्थानीय थानाध्यक्ष भी शामिल रहे।
प्रभारी जिला पदाधिकारी ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने के लिए लगातार सघन जांच और छापेमारी अभियान जारी रखा जाए। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की चर्चा पूरे जिले में हो रही है, जिससे आम लोगों का भरोसा प्रशासन पर और मजबूत हुआ है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.