महिला आरक्षण को लेकर तेज हुई पेशबंदी, चुनाव में भी गुजेंगा मुद्दा

शिवहर - पूर्व विधानसभा प्रत्याशी , राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने महिला आरक्षण संविधान संशोधन व परिसीमन विधयक पर लोकसभा में गिर जाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की मोदी सरकार महिलाओं को बुद्धू बना रही है। राष्ट्रीय जनता दल नेता व सामाजिक कार्यकर्ता श्री बच्चू जी ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण नहीं, बल्कि राजनीतिक स्ट्रक्चर बदलने का प्रयास था। श्री बच्चू जी ने इस बिल को "संविधान पर हमला" बताते हुए कहा कि इसे रोक देना ही देश हित में ठीक था। उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है, जिससे 2029 से पहले यह लागू नहीं होगा। 

उन्होंने बताया है  कि लोकसभा और राज्य विधान सभाओं में 2029 के चुनाव से ही महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक (131 वां) संविधान संशोधन विधेयक और परिसीमन सहित तीनों विधेयक दो दिनों तक चली लंबी चर्चा के बाद मत विभाजन में मोदी सरकार की ओर से प्रस्तुत विधायक दो तिहाई बहुमत के अभाव में गिर गया। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जिससे यह दो-तिहाई बहुमत (352 वोट) के बिना गिर गया।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.