शराब सेवन के आरोप में 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी
शिवहर - निर्देशानुसार उत्पाद विभाग, शिवहर द्वारा रात्रि को जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सघन तलाशी एवं छापामारी कार्य किया गया। सधन छापामारी के क्रम में चार (04) अभियुक्तों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शराब सेवन करने वाले चारो-अभियुक्तों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई विधिपूर्ण की जा रही है। विदित हो की जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निदेशानुसार उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग, शिवहर वर्त्तमान एवं भविष्य में भी शराब बेचने वाले, परिवहन करने वाले एवं शराब सेवन करने वालो पर सख्ती पूर्ण विधिवत कार्रवाई करेगी।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता


No Previous Comments found.