परशुराम सेना शिवहर ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
शिवहर - भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को परशुराम सेना शिवहर के तत्वावधान में एक होटल में भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परशुराम सेना के सदस्यों एवं विभिन्न समाजसेवियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और समाज के कल्याण की कामना की।
"युवाओं के उत्थान की कामना की": जिला अध्यक्ष परशुराम सेना शिवहर के जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडे एवं उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हम सभी ने भगवान परशुराम को पुष्प अर्पित किए हैं।उन्होंने कहा कि हमने भगवान से यही कामना की है कि हमारे समाज का कल्याण हो और समाज में युवा वर्ग लगातार आगे बढ़े। "संगठन लगातार समाज सेवा में जुटा है": दीनानाथ पाठक,संगठन के मजबूत स्तंभ दीनानाथ पाठक ने बताया कि परशुराम सेना लगातार समाज के लिए काम कर रही है और संगठन दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम भगवान परशुराम जी से यही विनती करते हैं कि इसी तरह समाज सेवा में लगे रहने का आशीर्वाद हमें मिलता रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परशुराम सेना के सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में भक्ति और सामाजिक एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता


No Previous Comments found.