अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए विभिन्न धर्मस्थलो के आस-पास जागरूकता कार्यक्रम

शिवहर - बिहार ग्राम विकास परिषद शिवहर ने जिला प्रशासन के साथ मनाया सतर्कता दिवस अवसर पर जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाहों की रोकथाम के लिए काम कर रहे संगठन बिहार ग्राम विकास परिषद शिवहर ने अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सतर्कता दिवस मनाया। जिले में बाल विवाह की रोकथाम का संकल्प दोहराया। बिहार ग्राम विकास परिषद शिवहर, जिला प्रशासन, पंचायतों, स्कूलों और धर्म स्थलों धर्मगुरुओं के साथ मिलकर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए स्कूलों, पंचायतों और गांवों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहा है और जिले में हजारों लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई है। संगठन खास तौर से बाल विवाह के लिहाज से संवेदनशील अक्षय तृतीया जैसे मौकों पर प्रशासन व सरकार के सहयोग से इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाता रहा है। 

जिले में अब तक बाल विवाह के खिलाफ अभियान की सफलता पर संतोष जाहिर करते हुए बिहार ग्राम विकास परिषद शिवहर के महामंत्री डॉ रामचंद्र राय ने कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ दिन की आड़ में बाल विवाह जैसे अपराध को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।  प्रशासन व नागरिक समाज संगठनों की सतर्कता से अब अक्षय तृतीया के दिन होने वाले बाल विवाहों की संख्या में खासी कमी आई है लेकिन हमें इसे पूरी तरह रोकने की जरूरत है।  बिहार ग्राम विकास परिषद से जिला समन्वयक अनिल कुमार और कोमल कुमारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.