शिवहर जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्र्स एसोसिएशन को लेकर प्रचार प्रसार जोरों पर
शिवहर - शिवहर जिला केमिस्ट्स ड्रगिस्टस् के अध्यक्ष,सचिव,उपाध्यक्ष पद को लेकर प्रचार प्रसार जोरों से किया जा रहा है। गौरतलब हो कि शिवहर जिले में ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन का चुनाव 26 अप्रैल 2026 को रिद्धि-सिद्धि में निर्धारित है। इस बाबत मैसर्स न्यू पूजा मेडिकल हॉल के रामचंद्र प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष पद पर, मणिरंजन कुमार मेसर्स बी फार्मा के सचिव पद पर तथा मेसर्स न्यू राहुल मेडिकल के गुड्डू कुमार उपाध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में है। शिवहर जिला के 276 दवा दुकान वोटर है जिसे जनसंपर्क किया जा रहा है। शिवहर जिला केमिस्ट्स ड्रगिस्टस् एसोसिएशन में भी कई पदों की लड़ाई आमने-सामने हो रही है। कल देर शाम अध्यक्ष की उम्मीदवार रामचंद्र प्रसाद गुप्ता,सचिव के उम्मीदवार मणिरंजन कुमार, उपाध्यक्ष पद क्यों उम्मीदवार गुड्डू कुमार सहित सभा मेडिकल हॉल एवं उनके समर्थकों के द्वारा शिवहर शहर सहित कई इलाके में दवा दुकानों के पास जाकर वोट मांग रहे हैं।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता


No Previous Comments found.