नव निर्वाचित परसौनी बैज के पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार,धनकौल के पैक्स अध्यक्ष भोला प्रसाद सहनी ने जताया आभार
शिवहर : शिवहर जिले में हुए चार पैक्स अध्यक्ष के चुनाव में जीते हुए पैक्स अध्यक्ष में खुशी की लहर है वही उनके समर्थकों के बीच आशा जग गई है कि नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष पूरे जोश शोर से काम करेंगे।
पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज में दोबारा जीतने वाले पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया है कि हमें समर्थन देने वाले तथा पुर पंचायत के लोगों को आभार जताते हुए कहा है कि आपकी बदौलत पुनः हम पैक्स अध्यक्ष बने हैं मैं आपके विश्वास पर खड़ा उतारूंगा। पैक्स से संबंधित सभी योजनाओं को लाभ किसानों को दिलाने का भरपूर कोशिश करूंगा।
नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा है कि पिछले बार 2021 से 2026 के बीच में जब मैं पैक्स अध्यक्ष बना था तो लोगों को खूब सेवा की है। किसानों को हर संभव सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए कार्य किया था जिसका परिणाम है कि मुझे दोबारा जिताया गया है।
वही पिपराही प्रखंड के ही धनकौल पंचायत में वर्ष 2006 से 2011 तक धनकौल पंचायत के मुखिया रहे भोला प्रसाद सहनी जादू पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी हैं ने इस बार पैक्स अध्यक्ष के चुनाव में बाजी मार ली है। उनका मानना है कि जब मैं मुखिया था तो निस्वार्थ पंचायत में काम किया। जिसका परिणाम है कि मुझे पैक्स अध्यक्ष पद में लोगों ने आडे़ हाथों लिया और मुझे जिताया। उन्होंने पंचायत के लोगों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया है कि मैं आपके विश्वास पर खड़ा उतारूंगा।
नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष धनकौल के भोला प्रसाद साहनी ने बताया कि किए गए कार्य का फल मिलता है। मैंने मुखिया में बेहतर काम किया जिसका परिणाम आज पैक्स अध्यक्ष पद मिला है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि मैं और अच्छा काम करूंगा।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.