उत्तर बिहार के सैकड़ों मठ के महंत पुण्यतिथि में शामिल
शिवहर : पूरनहिया प्रखंड के पूरनहिया बाजार स्थित श्री राम जानकी बड़ी मठ के पूर्व महंथ स्वर्गीय बृज नारायण दास के दसवीं पुण्यतिथि पर उत्तर बिहार के सैकड़ों मठ के महंथ पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री सीताराम महामंत्र अष्टयाम एवं श्री रामचरितमानस पाठ तथा हवन के पश्चात दिव्य भंडारा का आयोजन किया गया।
दशमी पुण्यतिथि पर गोपालगंज के महंथ रितेश दास महाराज,मंहथ सत्यदेव दास महाराज, अरेराज के महंथ रवि शंकर गिरी ,मोतिहारी के महंत चंचल बाबा, छपरा के मंहथ अखिलेश्वर पर्वत , सिवान के महंथ अंकुर दास, केसरिया महंत विजय दास, सीतामढ़ी के महंत श्री राम अवतार दास, बेतिया के महंत कमलकांत शरण सहित उत्तर बिहार के विभिन्न मठ मंदिरों के साधु संत पधारे थे।
गौरतलब हो कि 21 अप्रैल 2016 में बड़ी मैथ के पूज्य महंत स्वर्गीय बृज नारायण दास जी ने साकेत गमन हो गए थे। तबसे प्रत्येक साल श्री राम जानकी बड़ी मठ के महंत प्रभु शरण दास जी के द्वारा उनके पुण्यतिथि के अवसर पर श्री सीताराम महामंत्र आश्रम श्री राम चरित्र मानस पाठ तथा हवन की पश्चात दिव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है।तथा क्षेत्र के लोगों को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया जाता है।
उक्त अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह,मुकेश झा, अनिल साह पंचायत समिति प्रतिनिधि,शंभू उपाध्याय ,संजय पांडे ,भोली झा,सतन राय,अमलेश कुमार सहनी सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.