विपक्ष ने 70 करोड़ महिलाओं से विश्वास घात किया है - भाजपा महिला जिला अध्यक्ष सुनैना देवी
शिवहर - भारतीय जनता पार्टी की जिला महिला अध्यक्ष एवं पूरनहिया प्रखंड के दोस्तियां पंचायत के मुखिया सुनैना देवी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि विपक्ष ने 70 करोड़ महिलाओं से विश्वासघात किया है। भारतीय जनता पार्टी की जिला महिला अध्यक्ष व मुखिया सुनैना देवी ने कहा है कि यह वहीं कांग्रेस है जिसने शाह-बानो केस में महिलाओं के अधिकारों से समझौता किया और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों पर भी महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़ी रही,उनका पूरा रिकार्ड बताता है कि महिलाओं की अधिकार उनके लिए सिर्फ भाषण का विषय है,न की नीति का।
महिला जिला अध्यक्ष भाजपा शिवहर सुनैना देवी ने कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक पर उन्होंने बताते हुए कहा है कि विपक्ष का यह कदम स्पष्ट रूप से दिखता है कि उनके लिए राजनीतिक स्वार्थ,वोट बैंक और गठबंधन की मजबूरियां देश और समाज के हित से ऊपर है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को अपने राजनीति की बलि चढ़ा दिया है। मुखिया सुनना देवी ने यह भी कहा है कि इससे अंततः स्पष्ट हो गया है कि एक तरफ वह विचारधारा है जो महिलाओं को निर्णय लेने की शक्ति देना चाहती है और दूसरी तरफ वह राजनीति है जो उन्हें इस जगह पर रोके रखना चाहती है। उन्होंने कही है कि विपक्ष ने एक बिल को नहीं गिराया बल्कि देश की आधी आबादी के विश्वास को तोड़ा है। यह विश्वासघात लंबे समय तक याद रखा जाएगा और इसका राजनीतिक परिणाम भी उन्हें भुगतना पड़ेगा।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.