इंडियाज टैलेंट फाइट शो के सेमीफाइनल में पहुंचा शिवहर के लाल ओम बाबू रंजन

शिवहर - प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। इसको साबित किया है शिवहर शहर वार्ड नंबर 11 निवासी रजिस्ट्री ऑफिस में कार्यरत मुकेश रंजन के 11 वर्षीय पुत्र ओम बाबू रंजन ने। इन्होंने देश के चर्चित टीवी शो चैनल  इंडियाज टैलेंट फाइट शो के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस बाबत इनके पिता मुकेश कुमार रंजन, उनके माता, दादा, भाई बहन सहित रिश्तेदार एवं शिवहर जिले के उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सबसे ज्यादा खुशी की लहर ओम बाबू रंजन के डांस टीचर आर्ट ऑफ डांस एकेडमी के डायरेक्टर राहुल जैक का है ।वे खुशी से गदगद है तथा उन्होंने कहा है कि हमारा मकसद कामयाब हुआ। हमने अपने एकेडमी से एक बच्चे को इंडियाज टैलेंट फाइट शो  के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है यह बहुत बड़ी गर्व की बात है।

सेमी फाइनल में सेलेक्ट हुए 11 वर्षीय ओम बाबू रंजन ने बताया है कि अभी मैं आज डीएवी नरहा में 7 क्लास में नामांकन लिया हूं। मेरे डांस एक्टिविटी को देते देखते हुए मेरे मम्मी पापा एवं आर्ट ऑफ डांस एकेडमी के डायरेक्टर राहुल जैक सर का काफी सहयोग है जिसके बल पर आज मैं पहुंचा हूं। बताते चले की 14 मार्च को इन्होंने ऑनलाइन इंडियाज टैलेंट फाइट शो के लिए ऑडिशन दिया था। तकरीबन 2 लाख ऑनलाइन ऑडिशन में से 1000 बच्चे का सिलेक्शन हुआ था 12 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड के रुड़की में ऑडिशन देने गए तो मात्र 50 लड़के का ही सेमीफाइनल के लिए सलेक्शन हुआ बिहार से मैं इकलौता ओम बाबू रंजन का सिलेक्शन हुआ है।

11 वर्ष की उम्र में गजब की फुर्तीला डांस,गजब की एक्टिंग,तथा गाने के धुन पर जबरदस्त एक्टिंग करने वाले ओम बाबू रंजन का सेमीफाइनल में प्रवेश होना शिवहर जिला के लिए बड़ी उपलब्धि है। 2 महीने बाद इनका सेमीफाइनल होगा तब कौन सी मुकाम हासिल करते हैं ओम बाबू रंजन। इसी बीच हैदराबाद में एक और डांस एकेडमी के द्वारा इन्हें ऑनलाइन सेलेक्शन किया गया है। वहां भी ऑडिशन देने जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बाबत उनके पिता मुकेश रंजन ने बताया है कि बच्चों के अंदर काफी टैलेंट है। हर क्षेत्र में बच्चों को बढ़ावा मिलना चाहिए। हमारी फुली सपोर्ट रहेगा,जहां तक मेरा बेटा ओम बाबू रंजन कामयाबी हासिल करेगा वहां तक हर पग पग पर साथ दूंगा। 

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.