मोदी सरकार 70 करोड़ महिलाओं को ठगने का कार्य कर रही है:- कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता अफरोज आलम

शिवहर - जिला कांग्रेस कमीटी के अध्यक्ष अधिवक्ता अफरोज आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिला आरक्षण विधेयक 2023 को लागू करने के बजाय देश के महिलाओं को ठगने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया है कि ज्ञात हो कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 को लोकसभा,राज्यसभा एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा पारित किया जा चुका है जिसे कांग्रेस पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों ने महिलाओं के सम्मान में विधेयक का समर्थन किया था इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार 'परिसीमन' जैसी जटिल शर्तो को जोड़कर इसे लागू करने में जानबूझकर विलंब कर रही है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा का ये दोहरा चरित्र देश की आधी आबादी पर कुठाराघात है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नही करेगी कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है इसे आगामी चुनाव से ही लागू किया जाए। 

कांग्रेच जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने आगे कहा कि महिला आरक्षण कांग्रेस का पुराना एजेंडा रहा है स्व० राजीव गांधी जी ने महिलाओं को पंचायत एवं निकायों चुनाव में आरक्षण देने की शुरुआत की थी लेकिन आज भाजपा सरकार महिलाओं को आरक्षण ने नाम पर ठगने का प्रयास कर रही है मगर हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ऐसा नही होने देंगे। हमलोग बहुत जल्द इस जनविरोधी नीती के विरुद्ध केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन करने जा रहे है जिसमें भाजपा सरकार का महिलाओं के प्रति दोहरा रवैया उजागर किया जाएगा।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.