पानी की समस्या से निपटने को लेकर पीएचईडी विभाग तैयार-सहायक अभियंता संजय कुमार

शिवहर : लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (पीएचईडी) विभाग शिवहर पिछले वर्ष पानी की समस्या को देखते हुए इस बर्ष 2026-27 की योजना तैयार कर रखी है। पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया है कि अभी तक शिवहर जिला का वाटर लेवल 20 फीट 3 इंच है। तथा लगभग 125 मीटर यानी 125 फीट पर पीने की पानी शिवहर जिले में उपलब्ध है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल पीएचईडी शिवहर के कार्यपालक अभियंता अरुण प्रकाश के हवाले से सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया है कि शिवहर जिले में 10373 चापाकल लगाए गए हैं जिसमें से 1365 खराब होने की सूचना पर सात रिपेयरिंग टीमों के द्वारा 410 चापाकलों को मरम्मती कर लिया गया है। इसके अलावा मुखिया जी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ,वार्ड सचिव के द्वारा कंप्लेंट करने पर तुरंत उस चापाकल को मरम्मती कर दिया जा रहा है।

सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि पिछले बार पानी की किल्लत को देखते हुए जो हैंड पाइप लगाया गया था बिना सिलेंडर का उसमें कई लोगों के द्वारा शिकायत करने पर कन्वर्जन कर पानी की समस्या को दूर किया गया था। इस बार भी लक्ष्य रखा गया है।  उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक चेतन आनंद के द्वारा 2024 -25 में 10 चापाकल तथा सांसद लवली आनंद के द्वारा 2024- 25 में 7 चापाकल सिलेंडर सहित लगाया गया था। पीएचईडी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) लोक स्वास्थ्य प्रमंडल का मुख्य कार्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति, नल-जल योजना  का कार्यान्वयन, पेयजल गुणवत्ता की निगरानी करना है।और जल निकासी का प्रबंधन करना है।  गौरतलब हो कि लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के प्रमुख कार्य है कि  ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नलों एवं चापाकलो के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पीने के पानी की व्यवस्था करना। 'हर घर नल का जल' योजना के तहत गाँवों और घरों में पाइपलाइन बिछाना और जलापूर्ति योजना का क्रियान्वयन व रखरखाव करना है।

 पानी में फ्लोराइड, आर्सेनिक, या खारेपन की जाँच करना और शुद्ध पानी सुनिश्चित करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट  का संचालन करना था तब।बाढ़ या सूखे की स्थिति में लोगों को आपातकालीन पेयजल उपलब्ध कराना

  जलापूर्ति योजनाओं के फील्ड सर्वे, डेटा संग्रह और सरकारी भवनों (अस्पतालों) में जलापूर्ति प्रणालियों का रखरखाव। यह विभाग मुख्य रूप से ग्रामीण समुदायों में स्वस्थ जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.