बच्चू जी ने कहा भाजपा ने फिर वैश्य समाज को पकड़ाया झुनझुना
शिवहर : भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में 33% आरक्षण की बात करते हैं और महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने का एक ऐतिहासिक कानून है। यह कानून 2023 में पारित हुआ और अप्रैल 2026 में अधिसूचित (नोटिफाई) किया गया, जिसका उद्देश्य 2029 तक संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर कम से कम 281 तक करना है। इस बाबत राष्ट्रीय जनता दल के नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने कहा है कि लेकिन यह बिहार में फिसड्डी साबित हुई है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने शिवहर विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता को समाज कल्याण मंत्री बनने पर बधाई दी है तथा बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि लो फिर वैश्य समाज को झुनझुना पकड़ा दिया है।
राजद नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने कहा है कि सम्राट मंत्रिमंडल में 35 मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें से मात्र 05 महिला को मंत्री बनाया गया, क्या यही है 33% आरक्षण। उन्होंने बताया कि हम और हमारी गठबंधन महिला विधेयक नारी शक्ति वंदन का समर्थन करते हैं।पर भाजपा उल्टे ही अपने वादे पर खड़ी नहीं उतर रही। सिर्फ वोट की राजनीति कर रही भाजपा महिला शक्ति वंदन एवं वैश्य जाति को सिर्फ वोट लेने के लिए राजनीति करती है उसका हक देने के लिए राजनीति नहीं करती है। भाजपा सब दिखावा करती है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.