हरीकिशोर सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज शिवहर नई शिखर को प्राप्त करें--प्रतिभा सिंह
शिवहर : शिवहर के पूर्व सांसद व पूर्व विदेश राज्य मंत्री हरीकिशोर सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने शिवहर में पॉलिटेक्निक कॉलेज को अपने पति हरीकिशोर सिंह के ऑफीशियली नाम होने पर बिहार सरकार सहित अपने सारे सहयोगियों को धन्यवाद दिया है।
पूर्व सांसद हरि बाबू की पत्नी प्रतिभा सिंह ने बताया है कि इसमें जाति ,धर्म ,भेदभाव से उठकर बच्चों को शिक्षा दें। इस मामले पर राजनीति न करें। सम्मान भाव से शिक्षा का मंदिर समझकर हरिकिशोर सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज शिवहर को चलाया जाए। इसी में उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने बताया है कि हरीकिशोर सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज आदर्श विद्यालय बने, हमें अधिक खुशी होगी। हमने 15 सालों से इस लड़ाई को लड़ रहे थे , अब जाकर सफलता प्राप्त हुई है।
पूर्व विदेश राज्य मंत्री हरीकिशोर सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने बताया है कि शिक्षा के प्रति नेताजी की काफी संवेदनशील सोच रही है। उन्होंने हमेशा उच्चतर शिक्षा को लेकर गंभीर थे। एक-एक कर उनके सपने को साकार करने को लेकर हम लोग काम कर रहे हैं।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.