शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान के प्रतीक है महाराणा प्रताप - शिक्षक न्याय मोर्चा

शिवहर : शिक्षक न्याय मोर्चा शिवहर के तत्वावधान में   ब्लॉक रोड स्थित जिला कार्यलय " श्यामपुर निवास" में भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप जी के 486 वें जयंती को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। 

उक्त अवसर पर महाराणा प्रताप के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मोर्चा के प्रदेश महासचिव अभय कुमार सिंह एवं जिला संयोजक राधेश्याम सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप अद्भुत शौर्य, वीरता, बलिदान और त्याग के प्रतीक हैं ।

 उन्होंने  असह्य पीड़ा सहकर एवं अनगिनत कष्ट झेलकर भी कभी भी अपने स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं किया और ना ही कभी मुगलों के सामने घुटने नही टेके। नेताद्वय ने कहा कि उनके जीवन वृत्त से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है और उनको आदर्शों एवं उनके द्वारा सुझाए गए मार्गों का अनुसरण करने की आवश्यकता है।  उक्त अवसर पर मुकेश कुमार गुप्ता, नागेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, स्वदेश सिंह  , हर्ष रंजन समेत अन्य लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.