माधोपुर अनंत पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन,आवेदन देने वाले लोगों की लंबी कतार
शिवहर : शिवहर जिले के 13 पंचायतों में सहयोग शिविर को लेकर आयोजन किया गया है। माधोपुर अंनत पंचायत में पंचायत सरकार भवन में एडीएम सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव,मुखिया बेदामी देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद राहिल के नेतृत्व में पंचायत स्तरीय पदाधिकारीयों की उपस्थिति में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है।
सहयोग शिविर में पंचायत सचिव राजीव कुमार सिंह, रोजगार सेवक विनय राम, विकास मित्र शोभा कुमारी,अकाउंटेंट निशा कुमारी, कृषि समन्वयक अविनाश कुमार, कृषि सलाहकार वीरेंद्र चौधरी सहित कई पंचायत स्तरीय पदाधिकारी सहयोग शिविर में मौजूद है। मुखिया बेदामी देवी एवं उनके पुत्र मुखिया प्रतिनिधि रोहित कुमार ने बताया है की विगत दो दिनों से सहयोग शिविर को लेकर पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया था। लोगों को जानकारी दी गई थी कि पंचायत सरकार भवन में अपने समस्याओं के समाधान को लेकर पहुंचे और आवेदन दे ,आपके समस्याओं का समाधान मात्र 30 दिन के अंदर किया जाएगा।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद राहिल ने बताया है कि सभी का आवेदन लिया जा रहा है लोगों में जागरूकता है अपने समस्याओं के समाधान के लिए। इंदिरा आवास,जमीनी विवाद ,बिजली की समस्याएं, वृद्धा पेंशन, सहित अन्य मामले को लेकर आवेदन लिए जा रहे हैं।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.