भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में RJD के सोनू कुमार की जीत, पूर्व प्रत्याशी नवनीत झा ने दी बधाई

शिवहर : भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी के प्रत्याशी सोनू राय की उपचुनाव में जीत हुई है। बधाई देते हुए राजद नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा है कि  बीते मंगलवार (12 मई, 2026) को मतदान हुआ था और आज (गुरुवार) रिजल्ट जारी हुआ है।

राजद नेता नवनीत ने बताया है कि अगर वैलेट पेपर से चुनाव हो तो एनडीए का होगा पूरे देश में सुपड़ा साफ। श्री झा ने कहा है कि आने वाले तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव में राजद की जीत होगी। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव अगर वैलेट पेपर से हो तो पूरे देश में एनडीए 100 का भी आंकड़ा पार न कर सकेगा। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि अब वैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। देश के तमाम जनता चाहे व्यावसायिक वर्ग, छात्र, किसान, मध्यम वर्ग, गरीबों तबका  केंद्र के नीतियों से पूरी तरह आजीज हो चुकी है।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने उदाहरण देते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव में भी पोस्टर बैलेट के मतगणना में राजद प्रत्याशी की बढ़त थी।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.