कमरौली पंचायत सरकार भवन को लेकर मुखिया ने डीएम को दिया आवेदन
शिवहर : पिपराही प्रखंड के कमरौली पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी को आवेदन देकर अनुरोध किया है कि प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन हेतु भू-खंड मुख्य सड़क से काफी दूर है तथा कोई सड़क पथ भी नहीं है। उक्त जमीन पूर्णतः सुनसान जगह पर है तथा आबादी से काफी दूर है, इसलिए अन्य जगह पंचायत सरकार भवन को लेकर भूमि चयनित किया जाए।
कमरौली पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने डीएम से अनुरोध किया है कि पंचायत सरकार भवन को लेकर संजीत कुमार यादव द्वारा राज्यपाल के नाम से जमीन निबंधित किया गया है। उक्त जमीन बरसात- बाढ़ की स्थिति में 3 से 4 फीट तक जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीण आबादी से दूर रहने के कारण पंचायत के ग्रामीणों द्वारा इसका समुचित लाभ नहीं उठाया जा सकता है। सरकारी कर्मी भी अपने आप को असुरक्षित एवं भय के माहौल में रहेंगे।
मुखिया आलोक कुमार ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी से अनुरोध किया है कि पंचायत सरकार भवन हेतु अन्य भूमि चयनित की जाए ताकि पंचायत की जनता इसका समुचित लाभ उठा सके तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फलीभूत हो सके।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.