भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
शिवहर : प्रसाद उत्सव हॉल में भारतीय जनता पार्टी के द्बारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अवसर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम,संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ,पूर्व सांसद रामादेवी, कार्यक्रम के प्रभारी नवीन कुमार कार्यक्रम में है उपस्थित।
भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण, वैचारिक स्पष्टता और सांगठनिक मजबूती के लिए आयोजित होने वाले दो दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ किया गया हैं। वर्तमान में देश भर में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' के तहत ये विशेष जिला स्तर के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं।इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मुख्य उद्देश्य है कि कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रवाद और सेवा भावना को जागृत करना है।
पार्टी जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया है कि इसमें पार्टी की विचारधारा (एकात्म मानववाद), कार्यपद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, और सोशल मीडिया/आईटी संचालन पर सत्र होते हैं।चुनावी रणनीति पर विचार किया जाता है।आगामी चुनावों के लिए बूथ प्रबंधन और संगठन को सशक्त बनाने की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है।
उन्होंने बताया है कि इन शिविरों में जिला स्तर के पदाधिकारी, पार्टी द्वारा नामित कार्यकर्ता दो दिनों तक एक साथ रहकर पार्टी की नीतियों और रणनीतियों पर विचार-विमर्श करते हैं। प्रशिक्षण शिविर में उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, रामकृपाल शर्मा,जयप्रकाश गुप्ता, कौशल किशोर तिवारी, देशबंधु शर्मा, महामंत्री राजेश कुमार राजू जी, संजय कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार सोनू , नंदन कुमार ,विभाष कुमार झा, अधिवक्ता सुमन कुमार,संतोष कुमार,मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, धर्मेंद्र पांडे ,राजीव पांडे, बजरंगी सिंह ,आदित्य कुमार सुरेश,निलेश गिरी सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष हुआ नामित कार्यकर्ता मौजूद है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.