बागमती में नहाने गए 18 वर्षीय साहील की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

शिवहर : जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत खुरपट्टी पंचायत के समीप बागमती नदी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई।

 फतेहपुर निवासी स्वर्गीय बैजु सिंह के 18 वर्षीय पुत्र साहील कुमार की नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साहील कुमार अपने दोस्तों के साथ बागमती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी की तेज धारा में डूब गया। मौके पर मौजूद साथियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साहील की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

 सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीआरएफ टीम से संपर्क किया गया है और जल्द ही टीम मौके पर पहुंचकर शव की तलाश शुरू करेगी। वहीं अंचलाधिकारी कुमार रोहित को भी स्थिति से अवगत करा दिया गया है और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द शव बरामद करने की मांग की है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.