फुलकहां एवं माधोपुर छाता के सहयोग शिविर में दर्जनों मामले का निष्पादन, डीएम- एसपी ने किया निरीक्षण

शिवहर : शिवहर जिले में 14 पंचायत में आज सहयोग शिविर का आयोजन हो रहा है, जिसमें फूलकहां पंचायत में जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित स्थानीय प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय प्रशासन ने सहयोग शिविर में  दर्जनों मामले का निष्पादन किया है। 

माधोपुर छाता पंचायत में राजस्व अधिकारी ज्योत्सना प्रिया एवं स्थानीय मुखिया नीरज कुमार सिंह के द्वारा 5 मई को सहयोग शिविर में 30 प्राप्त आवेदन के आलोक में 29 आवेदनों को निष्पादन कर दिया है, एक अतिक्रमण से मामले को देखते हुए वरीय पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया है।

बताया गया है कि जिला कल्याण पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी तरियानी,अंचल अधिकारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी सहयोग शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।

सहयोग शिविर में राजस्व अधिकारी ज्योत्सना प्रिया ने बताया है कि लोगों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान की लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। मौके पर रोजगार सेवक राकेश कुमार, विकास मित्र लीलावती कुमारी ,कृषि सलाहकार, सहित अन्य कर्मी भी मौजूद है।

माधोपुर छाता पंचायत के मुखिया नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सहयोग शिविर को लेकर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश के आलोक में सिविल लगने से पहले लोगों को जागरूक किया गया था कि आप अपनी समस्या को लेकर पंचायत भवन पहुंचे और अपनी समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर करवाएं। 

उन्होंने बताया कि आज भी बड़ी संख्या में लोग सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी-अपनी समस्या का समाधान को लेकर आवेदन दे रहे हैं।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.