मंत्री डॉक्टर श्वेता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा एवं एसडीपीओ अनुशील कुमार के पहुंचने पर सड़क जाम हुआ समाप्त
शिवहर : हत्यारे इस दुनिया के किसी भी कोने में हो उसे गिरफ्तार करें, शिवहर विधायक व समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने बसंत पट्टी चौक पर आक्रोशित लोगों को समझाते हुए पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा से कहा है कि व्यवसायी की हत्या कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हत्यारे बक्से नहीं जाएंगे। मंत्री डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को शीघ्र हत्याकांड का पर्दाफाश करने, दोषी पर कार्रवाई करने को कहा है।
गौरतलब हो कि कल देर शाम पूरनहिया प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के छोटे भाई समोद साह 38 वर्षीय को बसंतपट्टी चौक स्थित किराना दुकान ,हार्डवेयर दुकान और खाद की दुकान बंद कर बखार चंडिहा अपने घर जा रहे थे इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस एवं ग्रामीणों ने घायल पड़े समोद साह को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की उससे पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
इस घटना से बसंत पट्टी चौक के सभी दुकानदारों ने घोर निंदा की है तथा अपने-अपने दुकान को बंद रखा और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है तथा हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ,एसडीपीओ अनुशील कुमार, सहित कई थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझने लगे। मौके पर लोगों ने डीएम -एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। इस घटना की जानकारी जिनको मिलते वह पहुंच रहे थे। पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, डॉ राम बहादुर गुप्ता पूर्व जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार गुप्ता पूर्व समिति अमलेश कुमार सहनी, डॉ रामाधार साह, रामनाथ सुमन सहित बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक एवं ग्रामीण, आसपास के लोग शोक संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग कर रहे थे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.