अल्पसंख्यक ऋण वसूली हेतु विशेष कैम्प 08 जून से
शिवहर : शिवहर जिला प्रशासन द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं (मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण, NMDFC टर्म लोन एवं शिक्षा ऋण) के तहत वितरित ऋण की वसूली के लिए 08 जून से 13 जून 2026 तक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, शिवहर में आयोजित होगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित लाभुकों को निर्देशित किया है कि वे इस अवधि में अनिवार्य रूप से अपनी बकाया किश्तें जमा करें।
निर्धारित समय पर ऋण न चुकाने वाले बकायेदारों पर नियमानुसार ब्याज एवं दण्ड-ब्याज लागू होगा। साथ ही, भुगतान न करने की स्थिति में संबंधित ऋणी के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा दर्ज करने सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद किसी भी स्पष्टीकरण पर विचार नहीं किया जाएगा।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.