मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने बकरीद पर्व पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद एवं नूरी बेगम के घर पहुंचे

शिवहर : शिवहर प्रखंड क्षेत्र के गडहिया गांव में कल बकरीद पर्व के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद एवं नूरी बेगम के घर पर शिवहर विधायक सह- बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर श्वेता गुप्ता पहुंची। वहां उपस्थित लोगों को बकरीद पर्व की मुबारकबाद दी।

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने कल गुरुवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि समाज में भाईचारे तथा आपसी प्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया है।इसके साथ ही शांति, सद्भाव और त्योहार मनाने की अपील की है।

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नूरी बेगम, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद , पूर्व जिला परिषद के पूर्व सदस्य मोहम्मद इजहारूल हक, मोहम्मद असद के बड़े भाई प्रिंस पेट्रोल पंप के मालिक मोहम्मद अजहर मंसूरी, मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने उन्हें भव्य स्वागत किया तथा बकरीद पर्व की मुबारकबाद दी।

मंत्री डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने कहा है कि बकरीद पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह सिखाती है कि सच्ची इबादत वही है जो समाज में प्रेम, समानता और जरूरतमंदों की सहायता को बढ़ावा दे।

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, जदयू के शिवहर प्रखंड अध्यक्ष अशोक साह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.