बेलवा में सड़क के नक्शे में बदलाव को लेकर रंजन चौधरी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

शिवहर  : पथ निर्माण विभाग, भू अर्जन कार्यालय शिवहर के मनमानी एवं अपने पद का दुरुपयोग के विरोध में पिपराही प्रखंड क्षेत्र के बेलवा घाट हनुमान मंदिर प्रांगण में समाजसेवी रंजन चौधरी के द्वारा शांतिपूर्ण भूख हड़ताल किया जा रहा है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में दर्जनों ग्रामीण मौजूद है। 

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे रंजन चौधरी बेलवा निवासी ने बताया है कि हमारे गांव बेलवा में एस एच 54 रोड में मिसिंग लाइन का निर्माण होना है जिसके लिए पुल बनकर तैयार है। पथ निर्माण द्वारा पूर्व में रोड निर्माण हेतु जमीन की मापी की गई थी लेकिन गांव के कुछ रसूखदार लोग को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से खाली जमीन को छोड़ पक्के बने हुए मकान होते रोड का नया नक्शा तैयार कर दिया गया है इस कारण 15 परिवारों का आशियाना एवं एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का नुकसान हो रहा है ।

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे रंजन चौधरी ने बताया कि इस समस्या के संबंध में कई बार स्थानीय अधिकारियों एवं विभागों से लिखित शिकायत की गई परंतु आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि मनमानी रवैया से तंग आकर हम भूख हड़ताल पर बैठने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

संजीव चौधरी ,लालबाबू राय, शंभू साह, मनोज झा, मंजू राय, हरीकिशोर मंडल, शशि रंजन पांडे, चितरंजन झा, काशीकांत चौधरी ,ललन झा, नीरज चौधरी ,राजकिशोर राय, रणजीत राय ,उदय राय,मनोज राय सहित लोगों ने बताया है कि सड़क जरूरी है ,लेकिन पूर्व में जो नापी किया गया था वहीं सड़क बनाया जाए ताकि वहां पर 15 घर परिवार जो बसा हुआ है वह उजड़े नहीं।

रंजन चौधरी ने बताया है कि तकरीबन 1200 मीटर में सड़क निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि भू अर्जन से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने नशे में किए गए बदलाव का वापस लेने प्रभावित परिवारों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा प्रभावित भू स्वामियों को न्याय दिलाने को लेकर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.