53 पंचायत में 7810 सोलर लाइट संस्थापित --ADM

शिवहर : ​आज जिला पंचायती राज विभाग, शिवहर की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक अपर समाहर्ता, शिवहर श्री मेधावी  की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
  
बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। ​

 जिले की तीन पंचायतों—अम्बा उत्तरी, अम्बा दक्षिणी एवं विसम्बरपुर में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए भूमि अनुपलब्ध (अप्राप्त) है। इस संबंध में भूमि उपलब्ध कराने हेतु अपर समाहर्ता महोदय से विशेष अनुरोध किया गया है।

 शेष पंचायतों में ग्राम पंचायत, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन और भवन प्रमंडल द्वारा निर्माण कार्य सुचारू रूप से कराया जा रहा है, जिसमें से 15 पंचायतों में कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है।

 मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए शिवहर जिला के सभी प्रखंडों की 53 ग्राम पंचायतों में कुल 7,810 सोलर लाइटें सफलतापूर्वक संस्थापित  की जा चुकी हैं।

 बैठक के अंत में अपर समाहर्ता ने लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.