जिला पर्यावरण और गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित, पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा
शिवहर : आज जिला पदाधिकारी, शिवहर प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध टास्क फ़ोर्स और जिला आद्रभूमि समिति की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक संपन्न हुई।
शिवहर जिले में वायु प्रदूषण मापक यंत्र स्थापित करने और नगर वन विकसित करने पर चर्चा हुई। सड़क चौड़ीकरण और बांध सुदृढ़ीकरण के दौरान काटे जाने वाले वृक्षों के बदले वनागर (वृक्षारोपण) और कंपोस्ट प्लांट को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए गए।
बागमती नदी (गंगा की सहायक नदी) को प्रदूषण मुक्त रखने, बालसुंदर व महनद संरक्षण, और चयनित तालाबों को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की योजना पर बात हुई। साथ ही आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण पर भी जोर दिया गया।
सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने तथा जंगली सूअर व घोरप्रास (नीलगाय) से संबंधित शिकायतों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अमिता राज (वन प्रमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी-शिवहर),
संदीप कुमार (विशेष कार्य पदाधिकारी), गोविन्द कुमार (जिला परियोजना पदाधिकारी, गंगा समिति), और नगर परिषद व लघु सिंचाई सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.