मंडल कारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
शिवहर : मंडल कारा शिवहर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष व जिला सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार के नेतृत्व में लीगल डिफेंस के अधिवक्ता सुबोध कुमार के द्वारा एकदिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीप्टी चीफ एडवोकेट जया सिंह भी रही मौजूद।
विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद कैदियों विचाराधीन बंदियो और अपराध से प्रभावित उनके परिवारों को कानूनी व सामाजिक सहायता प्रदान कर समाज की मुख्य धारा में वापस दिलाना है।
जेल उपाधीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जेल सिर्फ सजा काटने की जगह नहीं है बल्कि एक सुधार गृह है। उन्होंने बंदियों से अपील की है कि वह जेल प्रशासन के माध्यम से इस सुधारात्मक योजना का भी अधिकतम लाभ उठाएं, ताकि रिहाई के बाद वह एक सम्मानित नागरिक के रूप में जीवन जी सके।
लीगल डिफेंस के चीफ अधिवक्ता सुबोध कुमार ने कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि SPRUHA योजना के तहत ऐसे बंधिया को चिन्हित किया जा रहा है जिन्हें वकील या जमानत से जुड़ी कानूनी मदद की तत्काल आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया की जेल में बंद कैदियों के पीछे छूटे उनके मासूम बच्चों की शिक्षा, बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और परिवार के सामाजिक आर्थिक पुनर्वास के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का संचालन और समन्वयक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पैरा लीगल वालंटियर विपिन कुमार ने कैदियों और अधिकारियों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम किया। पीएलबी विपिन कुमार ने जेल परिसर में बंदियों की समस्याओं को सुना ,उनके फार्म भरवाए और उन्हें आश्वस्त किया की विधिक सेवा प्राधिकरण का कोई भी वालंटियर उनके परिवारों को बाहर हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
इस जागरूकता शिविर में बड़ी संख्या में जेल के बंदी और जेल स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जेल प्रशासन द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.