लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाएं अधिकारी--डीएम

शिवहर : ​आज जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में संवाद कक्ष में जिला के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
​  जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन न्यायालयों में वित्तीय वर्ष 2026-27 में वादों का निष्पादन नहीं हुआ है, वे अधिकारी जुलाई 2026 की अगली बैठक से पहले हर हाल में प्रगति सुनिश्चित करें।

 सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे विहित प्रपत्र में अपनी अपडेटेड रिपोर्ट जिला नीलाम पत्र शाखा को समय पर उपलब्ध कराएं।

  बैठक में अपर समाहर्ता/उप विकास आयुक्त श्री मेधावी, प्रभारी पदाधिकारी जिला नीलाम पत्र हरिमोहन कुमार सहित जिला सांख्यिकी, सहकारिता, शिक्षा, कल्याण विभागों के पदाधिकारी और प्रखंड एवं अंचल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.