12 वर्ष से सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को सच करने का एक शानदार सफर
शिवहर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने मिडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में जो ताकत हमें मिली हैं इससे स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर ही नहीं तकदीर भी बदल दी है।
प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने रीगा विधायक का अंग वस्त्र बैठकर अभिनंदन किया। भाजपा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आदित्य सुरेश ने जिला अध्यक्ष को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।जबकि मीडिया प्रभारी संजय तिवारी को भी पवन कुमार के द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया ।मौके पर डॉ राम बहादुर गुप्ता ,खुशनंदन यादव, राजेश कुमार राजू जी सहित अन्य मौजूद रहे।
रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने बताया कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया, बल्कि इसे एक जन आंदोलन बना दिया है। सरकार का एक ही लक्ष्य रहा है कि हर योजना को 100 फ़ीसदी लाभ कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे, इसी का नतीजा है कि बीते सालों में करीब 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं।
उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं और अंतरिक्ष सुरक्षा पूरी तरह मजबूत है। सरकार की मजबूती इच्छा शक्ति की वजह से देश आज नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है। तकनीक और डिजिटल गवर्नेंस की मदद से सीधे बैंक खातों में पैसा डीबीटी भेज कर लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया गया। भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म हो रही है और वहां के लोगों को उनका हक मिल रहा है। उन्होंने जोड़ देकर कहा कि सरकार के विगत 12 वर्षों सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है बल्कि एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को सच करने का एक शानदार सफर है।
विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि 10 जून का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक मिल का पत्थर साबित हो गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़कर भारत की इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है।
जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि हमारी संस्कृति की ताकत देखिए कि आज 177 देश एक साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के 22 राज्यों में एनडीए जनता की सेवा कर रहा है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.