मेसौढा पंचायत में पूर्व में 62 आवेदन में से 47 निष्पादन ,तीन रिजेक्ट, 12 प्रक्रिया में डीएम प्रतिभा रानी
शिवहर : शिवहर जिले के तीन सहयोग शिविर यथा मक़सदपुर कररिया ,मेसौदा पंचायत तथा पूरनहिया के बसंत पट्टी में जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार के मंत्री व शिवहर जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग सहयोग शिविर में आए उपस्थित पदाधिकारीयों को आप अपनी समस्या लिखित रूप में दे, आपकी समस्या का समाधान तीस दिनों के अंदर किया जाने का प्रयास किया जाएगा।
पिपराही प्रखंड के मेसौढा पंचायत मैं आयोजित सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ,जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार,पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार, पिपराही प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य कुमार अंचलाधिकारी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पारिवारिक मंत्री श्रवण कुमार ने सरकार के कार्यों को बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम जनता के समस्याओं को लेकर गंभीरता से लेते हुए सहयोग शिविर का आयोजन किया। ताकि आपके मामले को 30 दिनों के अंदर निष्पादन किया जाए। उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बिटिया के पीछे पोशाक राशि, साइकिल योजना,मैट्रिक परीक्षा सफल करने पर, इंटर व ग्रेजुएट करने पर राशि देती है ताकि आपका जीवन आगे बढ़ सके।
पारिवारिक मंत्री ने छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को पोशाक वितरण किया। पिपराही स्थित 423 जीविका स्वयं सहायता समूह को बैंक लींकेज के द्वारा एक करोड़ 36 लाख 65000 की चेक प्रदान की गई। वही मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत श्रवण साह पिता नागेश्वर साह को 1 लाख का चेक फिक्स डिपाजिट के माध्यम से प्रदान की गई।
वही ट्राय साइकिल भी एक दिव्यांग व्यक्ति को दिया ।
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने भी सरकार के महत्वपूर्ण कार्य सहयोग शिविर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेसौढा पंचायत में पूर्व में 62 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 47 मामलों का निष्पादन कर दिया गया, तीन रिजेक्ट हो गए ,12 प्रक्रियाओं में है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक प्रखंड स्तर पर आवेदन दिए जाएंगे आप लोग जो भी समस्या है लिखित रूप में शिविर में जमा करें ,आपके मामलों को गंभीरता से लेते हुए 30 दिनों में निष्पादन करने की पहल की जाएगी।
मौके पर जदयू के प्रदेश सचिव नरेंद्र पटेल,जदयू के जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिद्वार राय पटेल, जदयू युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, पिपराही प्रखंड अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ,मुखिया तेज नारायण साह सहित विभागीय पदाधिकारी कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.