कैदियों की स्थिति एव विधिक सहायता का लिया जायजा
शिवहर : माननीय उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश -सह-निरीक्षी न्यायाधीश अंशुल राज द्वारा मंडल कारा शिवहर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दीपक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ललन कुमार रजक, जेल अधीक्षक दीपक कुमार की उपस्थिति रही।
निरीक्षण के दौरान निरीक्षण न्यायाधीश अंशुल राज ने सर्वप्रथम मंडल कारा में रसोई घर का अवलोकन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता के मानको और कैदियों के परोसे जाने वाले भोजन की मात्रा व शुद्धता की बारीकी से जांच की। उन्होंने कारा प्रशासन को कडे निर्देश दिए की पाकशाला में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें ,और कैदियों के पूर्णतः गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
माननीय न्यायाधीश ने विशेष रूप से महिला वार्ड का निरीक्षण किया। वहां महिला कैदियों की वर्तमान स्थिति, उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और उन्हें मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से उनके मुकदमे की सुनवाई की स्थिति ,उन्हें प्राप्त विधिक सहायता की उपलब्धता और उन्हें पेश आ रही कठिनाइयों के बारे में प्रत्यक्ष रूप से संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित लीगल एंड क्लिनिक की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा भी की।माननीय न्यायाधीश श्री अंशुल ने कारा प्रशासन को निर्देशित किया कि जो भी बंदी अपने मुकदमे की पैरवी करने में आर्थिक रूप से असमर्थ है उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से कुशल अधिवक्ता उपलब्ध कराए।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार ने कारा प्रशासन को माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के लिए निर्देशित किया है ।निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के वरिष्ठ न्यायिक पदाधिकारी ,कारा अधीक्षक सहित कारा प्रशासन अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.