ताजपुर के उप सरपंच नंदू भगत का निधन

शिवहर :  शिवहर प्रखंड के ताजपुर ग्राम कचहरी के उपसरपंच नंदू भगत का सोमवार को निधन हो गया। इस खबर से इलाके में शोक की लहर देखी जा रही। 

स्वर्गीय भगत जी एक संवेदनशील समाजसेवी थे हर वर्ग में उनका सम्मान था क्योंकि वे हर सुख दुख में अवाम के साथ रहते थे। ताजपुर सरपंच मुकेश कुमार सिंह ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में मै उनके शोक संतप्त परिवार के साथ हूँ। आगे बताया कि नंदू भगत जी बेहद सुलझे हुए इंसान थे ।

अपने करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में उन्होंने हर मोड़ पर हमारा साथ दिया वहीं कचहरी को प्राप्त मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान में बढ - चढकर भूमिका निभाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.