मुहर्रम को लेकर डुमरी कटसरी में फ्लैग मार्च
शिवहर : डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर डुमरी कटसरी प्रखंड में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी श्यामपुर भटहा सुनील कुमार ने किया। इस दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर बाजार, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से गुजरा। अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.