व्यवहार न्यायालय परिसर में नशीली दवाओ के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर ली गई शपथ
शिवहर : शिवहर न्यायालय शिवहर के कांफ्रेंस हॉल में नशीली दबाओ के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दीपक कुमार ने उपस्थित लोगों को नशीली पदार्थ के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि यह परिवार और समाज के लिए भी एक गंभीर अभिशाप है ।इसे जड़ से मिटाने के लिए हम सभी को जागरूक होना और एकजुट होकर कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक ने नशीली दबाओ की अवैध तस्करी पर रोक लगाने और समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता के माध्यम से इस बुराई से बचाने पर बल दिया।
इस शपथ ग्रहण समारोह में व्यवहार न्यायालय शिवहर के सभी न्यायिक पदाधिकारी और न्यायालय के समस्त कर्मचारियों के उपस्थित थे। सभी ने समाज को नशा मुक्त बनाने और नशीली दवाओं के विरुद्ध सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान में पूर्ण सहयोग देने की संकल्प लिया है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.