देवकली धाम पर श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव मिथिला का आयोजन

शिवहर : जिले के ऐतिहासिक एवं पौराणिक धार्मिक स्थल बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम पर सुकृत देव ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट शिवहर के द्वारा विगत 24 जून 2026 कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ श्रीमद् भागवत कथा पूरे भक्ति मय माहौल में हो रहा है।

शिवहर के अखिल ब्रह्मांड नायक चंद्रवंशीय यदु कुल भूषण करुणा वरूणालय श्री बांके बिहारी जी की कृपा से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिनका हवन एवं विशाल भंडारा 1 जुलाई 2026 को होगा तथा कथा समापन 30 जून 2026 मंगलवार को होगा।

कथा वाचक साध्वी विशाखा सखी जी वृंदावन धाम के द्वारा किया जा रहा है। राधेश्याम दास (राकेश कुमार सिंह) श्री बी शिक्षा केंद्र जिला गेट शिवहर तथा  सुशीला देवी श्री नारायण सिंह तोमर के सहयोग से देकुली धाम परिसर में विशेष कर शाम के समय पूर्ण रूपेण ना भक्ति मय माहौल में हो रहा है। श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव मिथिला में आसपास के लोगों की भीड़ जुट रही है। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.