घर उजडाने तथा बेटे के गले से हनुमानी छिनने को लेकर थाने को दिया आवेदन

शिवहर : तरियानी थाना क्षेत्र के छतौनी निवासी वर्ष 2011 से 2016 तक रही पूर्व जिला परिषद सदस्या जानकी देवी के पति योद्धा मल्ली ने तरियानी थाना के प्रभारी थाना प्रभारी अरुण कुमार गुप्ता को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार के जमीन जहां पर कई लोगों का घर बना हुआ है वहां भी मेरा घर था। मेरे पड़ोसी पप्पू पासवान पिता स्वर्गीय पन्नालाल पासवान अपने पूरे परिवार के साथ मेरा घर उजाड़ दिया है। रोकने पर मारपीट करने लगा तथा मेरे बेटे के गले से हनुमानी भी छीन लिया है जिसका सीसीटीवी का फुटेज में कैद हो गया है।

उन्होंने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर मुझे न्याय दिया जाए। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.