आईटी सहायक /कार्यपालक सहायक/ डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं कर्मियों को डीएम ने किया स्थानांतरण

 शिवहर : जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने जिले भर के विभिन्न कार्यालयों में प्रतिनियुक्त आईटी सहायक/ कार्यपालक सहायक /डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के सुचारू एवं समयबद्ध कार्यान्वन हेतु प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कार्य हित में स्थानांतरण करते हुए पदस्थापित किया है।

कार्यपालक सहायक श्याम कुमार पिपराही को शिवहर,सुनील कुमार को पूरनहिया से डुमरी कटसरी,विजय कुमार रंजन को डुमरी कटसरी से पूरनहिया,ममता ठाकुर को शिवहर से तरियानी तथा सत्येंद्र कुमार पंडित को तरियानी से पिपराही स्थानांतरण करते हुए पदस्थापित किया है।

लेखा सहायक जुली कुमारी को तरियानी से शिवहर, आलोक कुमार को पूरनहिया से पिपराही,राजकुमार को डुमरी कटसरी से पूरनहिया, पंकज कुमार को पिपराही व शिवहर से तरियानी स्थानांतरण किया है।

आईटी सहायक मिथिलेश कुमार को  अनुमंडल कार्यालय शिवहर से प्रखंड कार्यालय डुमरी कटसरी, मोहम्मद जावेद कॉमर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवहर से जिला आईटी कार्यालय शिवहर, सब्यसाची रमन जिला आईटी कार्यालय शिवहर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित किया गया है। 

अशोक कुमार गुप्ता प्रखंड कार्यालय पूरनहिया से पिपराही, अरुण कुमार को तरियानी से प्रखंड कार्यालय पूरनहिया, श्रीमती प्रियंका को पिपराही से शिवहर अनुमंडल कार्यालय, रंजन कुमार प्रखंड कार्यालय शिवहर से तरियानी, तथा प्रतिमा कुमारी को डुमरी कटसरी से प्रखंड कार्यालय शिवहर में पदस्थापन की गई है।

कार्यपालक सहायक कुमार विक्रम सिंह को पिपराही से पूरनहिया, नारायण पंडित को प्रखंड कार्यालय शिवहर से पूरनहिया, गजेंद्र कुमार सिंह को पूरनहिया से तरियानी, मनीष कुमार को अंचल कार्यालय तरियानी से पूरनहिया, बबलू कुमार को अंचल कार्यालय शिवहर से अंचल कार्यालय तरियानी पदस्थापन की गई है। 

कार्यपालक सहायक गीतांजलि कुमारी डुमरी कटसरी को अंचल कार्यालय पिपराही, नवलेश कुमार अनुमंडल लोक शिकायत निवारण से जिला लोक शिकायत निवारण, मनबोध सिंह जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय से अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय, राजू कुमार समाहरणालय शिवहर से प्रखंड कार्यालय शिवहर, चंदन कुमार जिला लोक शिकायत निवारण से अनुमंडल लोक शिकायत निवारण, शिखा झा अनुमंडल लोक शिकायत निवारण से जिला लोक शिकायत निवारण मोहम्मदी इरफान आलम अनुमंडल कार्यालय शिवहर से आरटीपीएस तत्काल सेवा समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.