एसपी के जनता दरबार में प्राप्त आवेदन के आलोक में त्वरित निष्पादन का निर्देश

शिवहर : पुलिस कार्यालय शिवहर में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया ।

आयोजित जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रत्येक फरियादियों से बारी-बारी मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया । इस दौरान मामले से संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने जनता दरबार में मुख्य रूप से आम जनता की शिकायतों को सुनकर त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

एसपी ने लोगों की व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं (जैसे जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद, घरेलू हिंसा, या लंबित मामलों) को ध्यानपूर्वक सुनें है। संबंधित थानों के थानाध्यक्षों  और अनुसंधानकर्ताओं  को जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.