एआई आधारित शिक्षा और प्लेसमेंट को मिलेगा बढ़ावा, जीईसी शिवहर ने रेडरॉब इंक से किया एमओयू

शिवहर :  तकनीकी शिक्षा को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने तथा विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता  आधारित आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय , शिवहर ने रेडरॉब इंक  के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ को अगले छह माह तक रेडरॉब के एआई प्लेटफ़ॉर्म का निःशुल्क उपयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को रिज्यूमे निर्माण, नौकरी की तैयारी, साक्षात्कार अभ्यास, करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार के अवसरों तक बेहतर पहुँच प्राप्त होगी। वहीं शिक्षक एआई की सहायता से अध्ययन सामग्री, प्रश्नपत्र, शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बना सकेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केशवेंद्र चौधरी ने कहा कि यह एमओयू संस्थान को तकनीकी शिक्षा के नए आयामों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस सहयोग से विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी तथा उन्हें उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा। साथ ही महाविद्यालय में नवाचार, शोध एवं प्लेसमेंट गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

महाविद्यालय प्रशासन एवं  प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ  ने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी संस्थान को 'एआई-रेडी कैंपस' के रूप में विकसित करने तथा विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.