आचार्य और बटुकों से मिले युवा नेता नवनीत कुमार झा, कहां अच्छे संस्कार ग्रहण करें

शिवहर :  शिवहर जेल रोड स्थित वभनटोली गांव के पास श्री काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुलम वेद बिहार में आचार्य और बटुकों से मिलकर राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता नवनीत कुमार झा ने प्रेरित किया कि अच्छे संस्कार प्राप्त कर गुरुकुल वेद से निकले।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने बताया है कि गुरुकुल प्रणाली का उद्देश्य विद्यार्थियों को सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करना है, जिसमें आध्यात्मिक, नैतिक और शारीरिक शिक्षा जैसे सभी महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं। यह विद्यार्थियों में ईमानदारी, आदर, करुणा और अनुशासन जैसे मूल्यों को विकसित करके उनके व्यक्तित्व के विकास पर विशेष बल देती है।

इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुलम वेद विहार के प्राचार्य के द्वारा युवा नेता नवनीत कुमार झा को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

प्राचार्य के द्वारा बताया गया कि हमारे गुरुकुल में विद्यार्थियों को वैदिक ज्ञान, संस्कृत अध्ययन, शास्त्र, नैतिक शिक्षा और जीवन के वास्तविक मूल्यों के साथ शिक्षित किया जाता है। हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण करना है जो समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनें।

 रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.