टाइगर राजेश कुमार सिंह ने 75 वर्षीय बुजुर्ग को दिया ब्लड

शिवहर : श्री राजपूत करणी सेवा के जिला अध्यक्ष टाइगर राजेश कुमार सिंह ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को ब्लड डोनेट कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। 

पिपराही के अंबा के कला निवासी 75 वर्षीय सुबोध सिंह जो हार्ट की बीमारी से ग्रसित है, उन्हें ब्लड की सख्त जरूरत थी। उनका ब्लड ओ पॉजिटिव था।

श्री राजपूत करणी सेवा के जिला अध्यक्ष टाइगर राजेश कुमार सिंह को जानकारी मिलने पर अपने पार्टी के उपाध्यक्ष बंटी सिंह चौहान के साथ सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट ब्लड दान देकर 75 वर्षीय सुबोध सिंह को जान बचाने की मदद की है।जिसकी प्रशंसा की जा रही है। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.