करोड़ों की लागत वाली शाहपुर उप स्वास्थ्य केंद्र दो महिला यथा, CHO एवं ANM पर डिपेंड

शिवहर : शिवहर प्रखंड क्षेत्र के खैरमा दर्प पंचायत स्थित शाहपुर में अवस्थित करोड रुपए की लागत से बनी तीन मंजिला उप स्वास्थ्य केंद्र CHO(कम्युनिटी हेल्थद ऑफीसर) शिवानी कुमारी तथा एएनएम मीना कुमारी के जिम्मे है। ना डॉक्टर की उपलब्धता है और ना अन्य कर्मियों की।

 इस बाबत पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व राजद नेता नवनीत कुमार झा से शाहपुर निवासी पप्पू यादव पिता विष्णु देव राय ने अनुरोध कर उप स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित डॉक्टर एवं एंबुलेंस की उपलब्धता करने का अनुरोध किया है।

शाहपुर निवासी पप्पू यादव ने इससे पहले जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी को भी आवेदन देकर उप स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर को व्यवस्थित करने की मांग की है। डीएम को लिखे आवेदन में बताया है कि ग्रामीणों की छोटी बड़ी इलाज के लिए दूर अस्पताल जाना पड़ता है ।गरीब जरूरतमंद लोगों को समय और आर्थिक परेशानी होती है।

बताते चलें कि सरकार ने डॉक्टर के बदले CHO प्रतिनियुक्त कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर  में नियुक्त किया है जो एक मध्य-स्तरीय स्वास्थ्य पेशेवर होते हैं। इनका मुख्य कार्य आम जनता को प्राथमिक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।CHO की भूमिका  सामान्य बीमारियों (जैसे बुखार, खांसी, सर्दी, उल्टी) के मरीजों का इलाज करना और दवाइयां देना है।

ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की जांच करना है।यदि किसी मरीज की स्थिति गंभीर है, तो उसे बड़े अस्पताल (जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में रेफर करना है।

शाहपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर C HO शिवानी कुमारी ने बताया है कि मेरे यहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,इतनी बड़ी भवन में दो महिला कर्मी है ।एक  टीकाकरण में चले जाते हैं तो अकेले रहना पड़ता है। तकरीबन 20-45 मरीजों की जांच होती है और दवा दिए जाते हैं। गंभीर स्थिति पर एंबुलेंस बुलाया जाता है परंतु यहां पर चिकित्सक एवं अन्य कर्मी की बहाली होती तो पंचायत के जनता के लिए बहुत ही अच्छा होता।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.