पिपिंग सेरेमनी आयोजित, आठ पुलिसकर्मी बने सहायक अवर निरीक्षक

शिवहर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शिवहर में  पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय/यातायात) ने कुल आठ पीटीसी कर्मियों को सहायक अवर निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के बाद उनके कंधों पर एक-एक सितारा लगाकर विधिवत अलंकृत किया।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत एएसआई को जनसेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन के प्रति संवेदनशील एवं समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.