ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना से पहले शिवहर शहर में पार्किंग की व्यवस्था हो
शिवहर एक्सप्रेस : चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के प्रेसीडेंट व शिवहर अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि रमाकांत प्रसाद गुप्ता ने समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता, सांसद लवली आनंद ,जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी तथा नगर सभापति राजन नन्दन सिंह से अनुरोध किया है कि शिवहर शहर में दो-तीन प्वाइंटों पर जगह चिन्हित कर पार्किंग व्यवस्था की जाए।
सांसद प्रतिनिधि रमाकांत प्रसाद गुप्ता ने बताया है कि 10 जुलाई को जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता हुई बैठक में ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना करने को लेकर एक बैठक आहूत की गई थी ,जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल, एवं ढावे, शॉपिंग मॉल ,मल्टीलेवल पार्किंग ,परिवहन केंद्र तथा अन्य व्यावसायिक परिसरों में चिन्हित कर ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना प्राथमिकता के आधार पर करने को लेकर बैठक हुई थी।
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रेसिडेंट श्री गुप्ता ने स्पष्ट किया है की सबसे पहले शिवहर शहर में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए और उसी में ईवी चार्जिंग पॉइंट खोल दिया जाए,ताकि ग्रामीण इलाकों से आने वाले दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन इतमिनान से गाड़ी खड़ी कर एक निर्धारित शुल्क पे कर इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग कर सके।
और निश्चित होकर शिवहर शहर में अपना खरीदारी कर सकें।
उन्होंने समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता, सांसद लवली आनंद ,जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, सभापति राजन नन्दन सिंह से अनुरोध किया है कि ऐसी व्यवस्था होने से गाड़ी भी नहीं चोरी होगी। ग्रामीण इलाकों से आने वाले ग्राहक बेफिक्र होकर शिवहर शहर से खरीदारी कर सकेंगे,जिससे व्यवसाईयों का धंधा बढ़ेगा और शहर भी व्यवस्थित हो जाएगा।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.