मिथिला के लाल संदीप दास बने अयोध्या हनुमानगढ़ी के उजैनिया पट्टी के श्री महंत--धीरज सिंह चौहान

शिवहर : अयोध्या श्री हनुमानगढ़ी के सर्वोच्च रहे मिथिला के गौरव पूंज, परमपूज्य ब्रह्मलीन तपोनिष्ठ श्री श्री 1008 श्री महंत रमेश दास जी महाराज गद्दीनशीन जी जो अपने शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के मोतानाजे गांव में जिनका जन्मभूमि है और भाजपा नेता धीरज सिंह चौहान के दादा जी थे।

भाजपा नेता धीरज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मलीन गद्दीनशीन जी के शिष्यों में सबसे बडे़ शिष्य जो अपने शिवहर लोकसभा क्षेत्र के एवं सीतामढी जिले के बेलसंड प्रखंड के मारल गांव में जन्मे श्री महंत संदीप दास जी महाराज को आज अयोध्या श्री हनुमानगढ़ी के 
उजैनिया पट्टी के श्री महंत के निधन उपरांत खाली हुए श्री महंत पद पर सभी संतो एवं महंतो के सर्वसम्मति से उज्जैनिया पट्टी के श्री महंत के पद पर विराजमान किया गया। 

उन्होंने बताया है कि विदित हो की उज्जैनिया पत्ती के महंत बनाए गए संदीप दास जी महाराज ब्रह्मलीन गद्दीनशीन जी महाराज जी के परम प्रिय उत्तराधिकारी महंत कल्याण दास जी महाराज के बड़े गुरु भाई हैं ।

श्री महंत संदीप दास जी को उजैनिया पट्टी श्री हनुमानगढ़ी के श्री महंत बनाए जाने पर मिथिला सहित संपूर्ण बिहार के संत महंतों ने बधाई दी बधाई देने वालों में  बगही धाम के महंत श्री शुकदेव दास जी महाराज, सीता जन्म भूमि मंदिर पुनौराधाम के महंत नवल किशोर दास जी महाराज, राम जानकी मठ मोतानजे के श्री महंत बलराम दास जी, राम जानकी बड़ी मठ के महंत प्रभु शरण दास जी, बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य पातेपुर के श्री महंत विश्वमोहन दास जी, हनुमान मंदिर पटना के महंत महेंद्र दास जी,कबिर मठ बिसाही के महंत किशोर दासजी, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय नेता राकेश तिवारी जी अशोक उपाध्याय जी संजय सिंह जी मधुकर जी रामचंद्र सिंह जी उमेश सिंह जी अशोक सिंह जी रितेश कुमार भाजपा के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह भाजपा नेता ठाकुर रत्नाकर राणा भाजपा नेत्री नूतन माला,राजीव कुमार शाहिद अंगद अन्य ने उनको बधाई दी।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.